थायरॉइड के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

थायरॉइड के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई अंग होते हैं और सभी अंगों के अलग-अलग रोग भी होते हैं। सभी रोग काफी तकलीफदायक होते हैं। इसलिए सभी लोग निरोगी रहने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कोई योग करता है तो कोई डॉक्टर की सलाह लेता है। इतनी सावधानियों के बावजूद भी कई रोग हैं जो अक्सर हो जाते हैं। उन्हीं में से एक है गर्दन के रोग, जो अक्सर पानी पीने और ज्यादा बोलने आदि सामान्य कार्यों से भी हो जाता है।

पढ़ें- दांतों की कई समस्याओं से लेकर मानसिक तनाव को दूर करता है च्यूइंग गम, जानें इसके सभी फायदे

आपको बता दे कि गर्दन के अंदर और कॉलरबोन के ठीक ऊपर स्थित थायरॉइड तितली के आकार की ग्रंथि होती है। इस ग्रंथि के हार्मोन्स में असंतुलन से समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या से कई अन्य बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इसकी वजह से अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज, इन्सोमनिया और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा है।

डॉक्टर और एक्सपर्ट की माने तो थायरॉइड दो प्रकार के होते है। एक हायपरथाइरॉयडिज्म और दूसरा हाइपोथायराइडिज्म। हायपरथाइरॉयडिज्म में ज्यादा मात्रा में थायरॉइड हार्मोन बनने लगता है। वहीं हाइपोथायराइडिज्म में इस हार्मोन का कम उत्पादन होता है।

आपको बता दे कि थायरॉइड ग्लैंड शरीर से आयोडीन की मदद से हार्मोन बनाता है। थायरॉइड हार्मोन का स्राव जब असंतुलित हो जाता है तो इससे शरीर में कई तरह की मुश्किलें पैदा हो जाती है। ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले ज्यादातर महिलाओं में होती है। आइए जानते हैं कि थायरॉइड होने पर क्या खाएं-

थायरॉइड में किन चीजों को खाना चाहिए (Foods to Eat in Thyroid in Hindi):

आयोडिन नमक, आयोडिन से भरपूर चीजें, सी फूड, फिश, चिकेन, अंडा, टोंड दूध और उससे बनी चीजें जैसे दही, पनीर, टमाटर, मशरुम, केला, संतरे आदि, फिजिशियन की सलाह पर विटामिन, मिनिरल्स, आयरन सप्लीमेंट्स, हरी सब्जियां, साबूत अनाज, ब्राउन ब्रेड, ओलिव ऑयल, लेमन, हर्बल और ग्रीन टी, अखरोट, जामुन, स्ट्रॉबेरी, गाजर, हरी मिर्च, शहद। 

थायरॉइड में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए (Foods to Avoid in Thyroid in Hindi):

मैदा से बने प्रोडक्ट जैसे पास्ता, मैगी, व्हाइट ब्रेड, सॉफ्ट ड्रिंक, अल्कोहल, कैफीन, रेड मीट, ज्यादा मीठी चीजें जैसे मिठाई, चॉकलेट, सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट रेड मीट, पैकेज्ड फूड, ज्यादा क्रीम वाले प्रोडक्ट जैसे केक, पेस्ट्री, स्वीट पोटैटो, नाशपाती,  स्ट्रॉबेरी, मूंगफली, बाजरा आदि, फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, शलगम आदि।

 

इसे भी पढ़ें-

शरीर में मौजूद टी-सेल्स वायरस को खत्म करने में मददगार: शोध में आया समाने

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।